Placeholder canvas

MSP: सरकार ने बढ़ाई 6 फसलों की एमएसपी, देखिये लिस्ट

Mukesh Gusaiana
2 Min Read
MSP Hike List

MSP Hike List: भारत में लगभग 70% आबादी कृषि पर निर्भर है। गांवों के लगभग सभी लोग कृषि और पशुपालन का काम करते हैं, और इसका सीधा संबंध कृषि से है। हमारे देश के हर क्षेत्र में लगभग सभी प्रमुख फसलों की कृषि की जाती है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने 2024-2025 के रबी सीजन के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) में वृद्धि की है, इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी।

न्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में गेहूं, सरसों, चना, और अन्य फसलों के एमएसपी में वृद्धि की गई है।

गेहूं की एमएसपी मूल्य 2024-2025 में 2,275 रुपए प्रति क्विंटल कर दी गई है, जो 2022-2023 में 2,125 रुपए प्रति क्विंटल था। इससे गेहूं की मूल्यों में वृद्धि हुई है और किसानों को इससे लाभ होगा।

सरसों, चना, और अन्य फसलों में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि हुई है। चना की एसपी 2024-2025 में 5,440 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है, जबकि जौ की एमएसपी 1,850 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है, जो 115 रुपए की वृद्धि है।

मसूर की एमएसपी मूल्य 6,425 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है, जबकि सरसों की एमएसपी मूल्य 5,650 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है, जिसमें 200 रुपए की वृद्धि की गई है।

कुसुम की एमएसपी मूल्य भी 5,800 रुपए प्रति क्विंटल कर दी गई है, जिसमें 150 रुपए की वृद्धि हुई है।

Read More
05 अक्टूबर 2023: आज का सरसों का भाव - बरवाला मंडी में 5300 रुपए प्रति क्विंटल
Share This Article
Follow:
मुकेश गुसाईंना (Mukesh Gusaiana) झलको हरियाणा में सीनियर एडिटर और इसके सस्थापक हैं. डिजिटल मीडिया में 9 साल से काम कर रहे हैं. इससे पहले किसान केसरी पर अपनी सेवाएं दे रहे थे, इन्होने अपने करियर की शुरूआत चौपाल टीवी में कंटेंट राइटिंग से की और पिछले कई सालों से लगातार ऊँचाइयों को छूते जा रहे हैं ।
Leave a comment