CNG PNG Price: CNG और PNG मूल्य: पूरे देश में CNG और PNG का इस समय बहुत अधिक मात्रा में उपयोग हो रहा है। अब अधिकांश वाहन CNG पर पेट्रोल से स्विच कर चुके हैं, इसका सबसे बड़ा कारण है CNG मूल्य का कम होना। लेकिन सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसके अनुसार आने वाले दिनों में CNG और PNG के मूल्यों में वृद्धि हो सकती है। सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस के मूल्यों में वृद्धि का ऐलान किया है और इस कारण से आने वाले दिनों में CNG और PNG के मूल्यों पर भी इसका प्रभाव दिखने की संभावना है।
देश की जनता को आने वाले समय में CNG और PNG की खरीदारी के लिए अधिक पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। 1 अक्टूबर 2023 से सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस के मूल्यों में वृद्धि की घोषणा की है। आने वाले महीने के लिए सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस के मूल्यों को $9.20/mmBtu पर बढ़ा दिया है, जो कि इससे पहले $8.60/mmBtu पर था। सरकार द्वारा बढ़ाए गए इन मूल्यों का प्रभाव आने वाले दिनों में CNG और PNG के मूल्यों में वृद्धि के रूप में दिखाई देगा।
हालांकि इसमें राहत की खबर यह है कि सरकार द्वारा घरेलू प्राकृतिक गैस के मूल्यों में वृद्धि केवल 31 अक्टूबर 2023 तक ही लागू है, और इसके बाद सरकार के द्वारा इसके नए मूल्य की क्या निर्धारण किया जाएगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है, जो आज शनिवार को एक नोटिफिकेशन के रूप में जारी की गई है। हालांकि पिछले महीने भी सरकार द्वारा घरेलू प्राकृतिक गैस के मूल्यों में वृद्धि की गई थी।
सरकार ने नए फार्मूले का इस्तेमाल किया है
बताया जा रहा है कि सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस के मूल्यों को कच्चे तेल के भारतीय बास्केट की ताजा कीमत के साथ में जोड़ दिया है। इसके बाद से अब घरेलू प्राकृतिक गैस के मूल्यों में हर महीने संशोधन किया जाता है। लेकिन यह देखने लायक है कि आने वाले समय में सरकार द्वारा CNG और PNG के मूल्यों में कितनी वृद्धि की जाएगी, यह अभी तक अज्ञात है।