Placeholder canvas

त्योहारों के सीजन में बढ़े LPG के दाम; जानिए अब कितने में मिलेगा सिलेंडर

kanchan
By kanchan
3 Min Read

LPG Price 1 October: पिछले महीने सरकार ने LPG मूल्यों में कटौती की थी, जिससे आम जनता को राहत मिली थी, और आप सभी जानते हैं कि हर महीने की पहली तारीख को LPG के रेट अपडेट किए जाते हैं, तो इस महीने LPG रेट अपडेट हो चुके हैं, और इससे आज LPG पर लोगों को एक बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी की गई है, जबकि रसोई गैस पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में आयल और गैस कंपनियों की तरफ से पेट्रोलियम उत्पादों के रेट की अपडेट जारी की जाती है। पेट्रोल और डीजल के रेट रोजाना अपडेट किए जाते हैं, जबकि LPG और CNG गैस के रेट में हर महीने बदलाव होता है।

महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर आज से, अर्थात 1 अक्टूबर से, रसोई गैस LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कमर्शियल LPG रेट में 209 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है, जिससे बाजारों में जो खाद्य पदार्थ हैं या होटलों में खाने के सामान के रेट में वृद्धि देखने को मिलेगी, और इसका असर सीधा आम जनता पर होगा।

आइए जानते हैं कितना बढ़ा है एलपीजी कमर्शियल रेट दिल्ली में घरेलू LPG की रेट 903 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम है, और कमर्शियल LPG की रेट 1731.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम हो गई है, आज दिल्ली में कमर्शियल LPG में 209 रुपए की वृद्धि हुई है, जबकि आज गुडगांव में घरेलू LPG की रेट 911.50 रुपए है और कमर्शियल सिलेंडर की रेट 1739 रुपए है, जिसमें 201.50 रुपए की वृद्धि हुई है, वहीं चंडीगढ़ में घरेलू LPG की रेट 912.50 रुपए है और कमर्शियल LPG सिलेंडर की रेट 1751 रुपए है, जिसमें 210 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। घरेलू LPG की कोलकाता में 929 रुपए, मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए की है।

Read More
Ujjwala Yojana: महिलाओं को मिल रहा मुफ्त गैस सिलेंडर और चूल्हा; इस तरह से उठाये लाभ

पिछले महीने ही कम हुए थे रेट LPG रसोई गैस पर पिछले महीने ही सरकार ने आम जनता को राहत दी थी, जिसमें LPG घरेलू सिलेंडर पर मोदी सरकार ने 200 रुपए कम किए थे, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली थी।

Share This Article
Leave a comment