Placeholder canvas

Breaking News: वर्ल्ड कप के बीच ICC का कड़ा कदम, पूरा क्रिकेट बोर्ड सस्पेंड

rakeshgusaiana
3 Min Read

ICC, World Cup 2023 में आज यानी 11 नवंबर को दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड का मुकाबला होगा जो कि लीग स्टेज में वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी मुकाबला होगा।

इसी बीच क्रिकेट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हाँ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बैन कर दिया है। आखिर क्यों आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बैन किया है? क्या है इसके पीछे की वजह? आइए जानते हैं इस खबर में।

ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को किया बैन

9 नवंबर को श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना आखिरी मुकाबला खेला था। जो कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ था इस मुकाबले न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से मात दी थी।

हार के साथ श्रीलंका न सिर्फ वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुई बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से भी बाहर हो गई। श्रीलंका पर हार का दुख हावी था कि उन्हें एक और तगड़ा झटका मिल गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को तत्काल प्रभाव से बैन कर दिया। आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता को बर्खास्त कर दिया। एक और जहां वर्ल्ड कप में श्रीलंका का प्रदर्शन काफी खराब रहा है ऊपर से आईसीसी (ICC) का यह फैसला श्रीलंका क्रिकेट को काफी मुश्किल में डाल सकता है।

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड में सरकारी हस्तक्षेप के चलते किया बैन

श्रीलंका क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन और भारत के खिलाफ 55 रन पर ऑल आउट होने के बाद श्रीलंका सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट टीम पर जांच कमेटी बिठाई और श्रीलंका वापस लौटने पर टीम से पूरी रिपोर्ट भी देने को कहा।

Read More
7th Pay Commission: महंगाई भत्ते पर बढ़ोत्तरी से पहले मिलेगी प्रमोशन, केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी(ICC) ने इसे कामकाज में दखलअंदाजी माना है और इसी के चलते आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सस्पेंड करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के चलते श्रीलंका सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था लेकिन कोर्ट के आदेश पर उसे बहाल भी कर दिया गया था।

अब देखना होगा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के विषय पर आईसीसी क्या फैसला लेती है और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के फैसले को किस तरह चुनौती देता है।

Share This Article
Leave a comment