Karwa Chauth Moonrise Time In UP: आज करवा चौथ के उपलक्ष में शिव परिवार के साथ करवा माता की पूजा की जाती है। इस दिन चांद की पूजा का भी बड़ा महत्व है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर यूपी के कुछ जिलों में चांद कब निकलेगा?
Karwa Chauth Ka Chand: करवा चौथ का पर्व हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। 16 श्रृंगार करती हैं। शाम को करवा माता, मां गौरी, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करती हैं। करवा चौथ के दिन चांद की पूजा का बड़ा महत्व है। इस दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देने के बाद ही उपवास तोड़ने की मान्यता है। ऐसे में सभी सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त और यूपी के गोण्डा, बस्ती समेत इन जिलों में चंद्रोदय का समय…
Karwa Chauth Chand Time: कब कहां किस जगह दिखाई दे रहा चाँद; देखिये लाइव
करवा चौथ व्रत का पूजा मुहूर्त: आज यानी 1 नवंबर 2023 को शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 7 बजकर 42 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान शिव परिवार और करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही आज करीब 8 बजकर 15 मिनट पर चंद्रोदय होगा। लेकिन आप अपने शहरों के मुताबिक चांद निकलने का समय जरूर देख लें।
यूपी के इन जिलों में चांद कब दिखेगा? UP me Chand Kab Niklega
गोण्डा: रात करीब 8 बजे
गोरखपुर: रात 7 बजकर 55 मिनट पर
फैजाबाद:रात करीब 8 बजे
बाराबंकी: रात 8 बजकर 15 मिनट पर
बहराइच: रात 8 बजकर 14 मिनट पर
आजमगढ़: रात 7 बजकर 58 मिनट पर
जौनपुर: रात करीब 7 बजकर 57 मिनट पर
श्रावस्ती: रात 7 बजकर 58 मिनट पर
सीतापुर: रात 8 बजकर 4 मिनट पर
उन्नाव: रात 8 बजकर 7 मिनट पर
झांसी: रात 8 बजकर 20 मिनट पर
इटावा: रात 8 बजकर 13 मिनट पर
भदोही: रात 8 बजकर 2 मिनट पर
बलिया: रात 8 बजे
पीलीभीत: रात 8 बजकर 3 मिनट पर