Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य, एक महान भारतीय गुरु, राजनीतिक दार्शनिक, और एक अद्भुत नीति शास्त्री थे। उन्होंने अपने ग्रंथ “अर्थशास्त्र” और “चाणक्य नीति” में महिलाओं और पुरुषों के संबंधों पर अपने दृष्टिकोण को सुंदरता से प्रस्तुत किया। वे महिलाओं के पुरुषों के प्रति उनकी प्राथमिकताओं और प्रत्याशाओं के प्रति सावधान रहने की महत्वपूर्ण सलाह देते हैं।
यहां हम देखेंगे कुछ चुने हुए नीतियाँ और उनका अर्थ, जिनसे हम आचार्य चाणक्य के दृष्टिकोण को समझ सकते हैं और जान सकते हैं कि महिलाएं कैसे पुरुषों को पसंद करती हैं।
ईमानदार चरित्र का पुरुष
चाणक्य नीति के अनुसार, जो पुरुष ईमानदार होता है और अपनी पत्नी या प्रेमिका से कोई बात नहीं छुपाता और बहुत ही शांत सरल स्वभाव का हो तो ऐस पुरुषों को महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं। साथ ही ऐसे पुरुषों का साथ अपना रिश्ता बनाए रखने की पूरी कोशिश करती हैं।
जो पुरुष महिलाओं की बातों को शांति से सुने
महिलाएं चाहती है कि उनका जीवनसाथी उनकी बातों को अच्छे से सुने और उन्हें तवज्जो भी दे। महिलाओं को अच्छा लगता है जब उनका जीवनसाथी उनकी छोटी छोटी बातों को बड़े ध्यान से सुनता है। ऐसे लोगों को महिलाएं आसानी से अपना दिल दे बैठती हैं।
जिसका मन साफ और धनी व्यक्तित्व हो
आचार्य चाणक्य के अनुसार, महिलाएं जब भी अपना जीवनसाथी चुनती है तो वह उसकी सूरत से ज्यादा उसकी सीरत पर ध्यान देती हैं। वह पुरुषों के मन से आकर्षित होती हैं। साथ ही जो पुरुष मेहनती होते हैं उन पुरुषों पर भी महिलाएं आसानी से अपना दिल हार बैठती हैं।
जिन पुरुषों का शांत स्वभाव हो
महिलाओं को ऐसे पुरुष भी बहुत आकर्षित करते हैं जिनका स्वभाव काफी सरल हो। शांत और सुलझे हुए व्यक्तियों को महिलाएं जल्दी अपना दिल हार बैठती हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो पुरुष शांत स्वभाव का हो और जिसकी बोली सौम्य हो ऐसे पुरुषों पर महिलाएं जल्द फिदा हो जाती हैं।